कलयुग का कड़वा सच जानकार रोंगटे खड़े हो जायेगे आपके

0

Kalyug Ka Kadwa Sach: दोस्तों कलयुग के बारे में ऐसी ऐसी बाते कही गयी है की आपका भी दिमाग घूम जायेगा।  आज के इस लेख में हम कलयुग के ऐसे कड़वे सच के बारे में बात करेंगे जिसे सुन कर आपको भी नहीं होगा यकीन। 

Kalyug Ka Kadwa Sach

ये है कलयुग का कड़वा सच 

वेदों में सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलयुग के चार युग बताए गए हैं। कलयुग, समय की दृष्टि से एक ऐसा युग है जिसमें अधर्म, दुराचार और नैतिकता के कमी का प्रबल प्रभाव होता है। इस लेख में, हम कलयुग के कड़वे सच के विषय में एक व्यापक अध्ययन करेंगे जो इस युग की विशिष्टताओं को प्रकट करेगा और आपको इसके प्रभाव को समझने में मदद करेगा।

1. लड़कियां सुरक्षित नहीं रहेंगी

कलयुग में लड़कियां बिलकुल भी सुरक्षित नहीं रहेंगी. उनका अपने घर में शोषण किया जाएगा. अपने ही घर के लोग उनके साथ वैभिचार करेगे और बाप बेटी, भाई बहन कोई रिश्ता अच्छे से नहीं रहेगा. 

2. बच्चे को जन्म देगी 7 साल की लड़की 

कलयुग मे जब लड़की 7 साल की होंगी तब बच्चे को जन्म देगी तो समझ जाना कि अब घोर कलयुग आ गया है. इसके कुछ समय बाद ही कलयुग युग का अंत हो सकता है. 

3. पुरुष स्त्रियों के अधीन होकर करेंगे जीवन व्यतीत 

कलयुग में एक ऐसा समय आएगा जब सभी पुरुष स्त्रियों के अधीन होकर अपना जीवन व्यतीत करेंगे. हर घर में पत्नी ही पति पर राज करेगी. पतियों को पत्नी की डाट सुननी पड़ेगी. पुरुषों की हालत नौकरों के जैसे होकर रह जाएगी. 

4. शादी बन जाएगी समझौता

कलयुग में शादी सिर्फ एक समझौता बनकर रह जायेगा. ना पत्नी, पति की इज़्ज़त करेगी और ना ही पति, पत्नी की इज्जत करेगा. शादी जैसे पवित्र बंधन भी अपवित्र हो जाएंगे. किसी की भी शादीशुदा जोड़े की जिंदगी ठीक से नहीं चल पाएगी. 

5. स्त्री और पुरुष दोनों ही अधर्म के मार्ग पर चलेंगे

कलयुग में ऐसा समय आएगा जब स्त्री और पुरुष दोनों ही अधर्म के मार्ग पर चलेंगे. स्त्रियां पतिव्रत धर्म का पालन करना बंद कर देगी और पुरुष भी ऐसा ही करेंगे. स्त्री और पुरुषों से संबंधित सभी नियम खत्म हो जाएंगे. 

 6. चारो ओर अकाल और भुखमरी फैलेगी

जब कलयुग आएगा तब देश में चारो ओर अकाल और भुखमरी फैलने लगेगी. लोग प्यास और भूख से मरने लगेंगे. और जब ऐसा होगा तब कलयुग अपनी चरम सीमा पार कर लेगा. 

7. छोटी उम्र में होगी मृत्यु

जिस तरह सतियुग में लोगों की उम्र लंबी होने के बाद मृत्यु होती थी. अब इस कलयुग में ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलेगा. कलयुग में जब किसी की मृत्यु होगी. तब इंसान की उम्र 21 से 30 साल के अंदर होगी और उसकी मृत्यु अकाल या पीडादायक होकर होगी. 

8. औलाद उठाएगी पिता पर हाथ

जिस दिन एक बेटे ने अपने पिता के ऊपर हाथ उठा दिया तभी से समझ लेना कि कलयुग ने अपनी सारी हदे पार करली है हर घर में जगड़े और कलेश होगा कोई आपस में मिलकर नहीं रहेगें और लोग अपने ही घर में अपनों को मारेंगे. 

9. कोई भी एक दूसरे से सच नहीं बोलेगा

कलयुग में कोई भी एक दूसरे से सच नहीं बोलेगा. ना पति पत्नी से सच बोलेगी और ना बच्चे अपने माता-पिता से सच बोलेगे. हर तरफ सिर्फ झूठ का ही बोलबाला रहेगा और सच की आंखों पर पट्टी बंध जाएगी. 

10. कलियुग में होगा बेईमानी का बोलबाला 

कलियुग में बेईमानी का बोलबाला होगा. लोग एक-दूसरे को ठगकर पैसा कमाएंगे. पैसों के लिए इंसान इंसान का बेदर्दी के साथ खून करेगा. घर वाले ही घर मे चोरी करेगे. दूसरों का हक छीनेगा तब घोर कलयुग आ जाएगा. 

11. समाज हो जाएगा हिंसक 

 कलियुग में समाज हिंसक हो जाएगा. जिन लोगो के पास पैसा होगा वही बलवान कहलायेगा और उनका ही राज चलेगा. मानवता नष्ट हो जाएगी. रिश्ते खत्म हो जाएंगे. एक भाई दूसरे भाई का दुश्मन हो जायेगा. 

12. अपराधियों की संख्या में होगी वृद्धि

कलयुग के समय मे चोर और अपराधियों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाएगी. लोग एक- दूसरे के प्रति हिंसक हो जाएंगे और सभी के मन में पाप प्रवेश कर जाएगा. 

13. लोग शास्त्रों से हो जायेगे दूर 

कलयुग मे लोग एक दूसरे को बुरे शब्दो से ही व्यवहार करेंगे. लोग मोबाइल या किताबों मे सब बुरी चीजे ही देखना या सुनना पसंद करेंगे. और लोग शास्त्रों से दूर हो जायेगे. 

14. खाने के लिए नही मिलेगाअन्न 

कलयुग मे लोगो को खाने के लिए अन्न नही मिलेगा. एक समय ऐसा भी आएगा जब जमीन से अनाज की फसल होना ही बंद हो जाएगा. पेड़ो पर फल नहीं लगेंगे. गाय दूध देना बंद कर देगी. धीरे- धीरे ये सारी चीजो का नाश हो जाएगा. 

15. लोग फसल और पानी की भी चोरी करेगे

कलयुग का कड़वा सच यह है की लोग फसल और पानी की भी चोरी करेगे. पानी पीने का सामान और पेटियां भी चुरा ले जाएँगे.  चोर अपने ही जैसे चोरों की संपत्ति चुराने लगेंगे.  हत्यारों की भी हत्या होने लगेगी. चोरों से ही चोरों का नाश हो जाने के कारण जनता का कल्याण होगा. 

16. धरती पर लेंगी नयी नयी बीमारियां जन्म 

कलयुग का कड़वा सच ये है की धरती पर नयी नयी बीमारियां जन्म लेंगी. लोगो की मृत्यु हो जाएगी और उसे कोई अग्निसंस्कार या दफ़नाने वाला भी कोई नहीं होगा. 

17. कम उम्र में बूढ़े होने लगेंगे लोग

कलयुग काल में मनुष्य की आयु अधिक से अधिक बारह वर्ष की रह जाएगी. और बारह साल के लोग भी बूढ़े होने लगेंगे. लोग दुर्बल, क्रोध, रोग तथा शोक से ग्रसित होने लगेगे. 

18. पैसो के लिए इंसान किसी भी हद तक पहुँच जायेगा 

कलियुग मैं न कोई कानून होगा और ना कोई व्यवस्था होंगी. कोई किसी से नहीं डरेगा. सब अपने मन की करेंगे और पैसो के लिए इंसान किसी भी हद तक पहुँच जायेगा. 

19.सूख जाएगी गंगा नदी 

कलियुग के पांच हजार साल बाद गंगा नदी सूख जाएगी और वापस वैकुण्ठ धाम लौट जाएगी. जब कलियुग के दस हजार वर्ष हो जाएंगे तब सभी देवी-देवता पृथ्वी छोड़कर अपने धाम लौट जाएंगे.  इंसान पूजा, व्रत उपवास जैसे सभी काम करना बंद कर देगे. 

20. स्त्री को घर से बाहर निकलना हो जायेगा मुश्किल  

जब कलयुग होगा तब किसी भी स्त्री को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जायेगा. क्योंकि इस संसार मे बलात्कार, लोगो को उठाके ले जाना ये सब तरह के कार्य होने लगेगे. कोई भी व्यक्ति किसी के ऊपर भरोसा नहीं करेगा. एक बाप अपने बेटे पर और कोई भी पडोसी अपने पडोसी पर भरोसा नहीं करेगा. 

Kalyug kab khatm hoga

विद्वानों का मानना है कि कलयुग को अब तक 3102+2022= 5124 वर्ष बीत चुके हैं। 432,000 में से 5,124 साल घटाकर 4,26,876 साल बचे हैं, यानी कलयुग के लिए अभी लंबा दौर बाकी है। कलयुग का पहला चरण अभी चल रहा है। हालांकि, अब से, कल्कि अवतार की पूजा की जाती है, आरती और प्रार्थना सार्वजनिक रूप से की जाती है। गाजियाबाद के पंडित आचार्य रजनीश त्रिपाठी का कहना है कि कलयुग को शास्त्रों में वर्णित सृष्टि चक्र के अन्य तीन युगों में सबसे बुरा माना गया है। इतना सब देखने के बाद कोई भी घोर कलियुग में जन्म नही लेना चाहेगा. परन्तु जब तक हम भगवान के भक्त नहीं बनते तब तक हमें मजबूर होकर जन्म लेना ही पड़ता है. दोस्तो उम्मीद है आपको लेख पसंद आया होगा..!! 

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)