किडनी खराब होने पर शरीर में दिखते हैं ये 7 लक्षण. अभी जान लीजिये नहीं तो पछताओगे

0

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। उम्र बढ़ने के साथ साथ किडनी खराब होने की समस्या से अक्सर गुज़रना पढ़ता है। इस आर्टिकल में हम आपको किडनी खराब होने के कुछ लक्षण बताने जा रहे हैं। इन्हे पहचान कर आप अपनी सेहत को सुधर सकते हैं। 

ध्यान दें इन लक्षणों की बजह से आपको घबराने की जरूरत नहीं मगर हाँ आपको आपको सतर्क रहना चाहिए। चलिए, हम इन लक्षणों के बारे में जानते हैं।

Read Short Version Article

शरीर में  दिखते हैं किडनी खराब होने पर ये 7 लक्षण

1. थकान रहना: किडनी प्रभावित होने के कारण आपको दिनभर थकान की समस्या रह सकती है। किडनी आपके शरीर में erythropoietin नामक हार्मोन बनाती है। इस हार्मोन के कारण आपके शरीर में ऑक्सीजन बनाता है जिसमें रेड ब्लड सेल शामिल होते हैं। खराब किडनी के कारण रेड ब्लड सेल में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है जिससे आपके मसल और दिमाग जल्दी थकने लगते हैं।

2. कमजोरी आना: किडनी की समस्या के कारण आपके शरीर में कमजोरी आ सकती है या आपको चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है। जैसे की हमने बताया कि कम ऑक्सीजन के कारण आपके मसल कमजोर होते हैं। साथ ही रेड ब्लड सेल की कमी के कारण खून की कमी होती है। इस वजह से आपको कमजोरी या चक्कर आने की समस्या हो सकती है। 
 
3. खुजली या ड्राई स्किन: किडनी आपके शरीर से गंदगी निकालने का काम करती है। किडनी की समस्या होने के कारण किडनी आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थ नहीं निकाल पाती जिससे खुजली की समस्या होती है। साथ ही आपके शरीर को सही रूप से हाइड्रेशन नहीं मिलता है जिससे ड्राई स्किन की समस्या भी हो सकती है। 

4 हाथ पैरों में सूजन आना: खराब किडनी शरीर से अत्यधिक तरल नहीं निकाल पाती है। इस कारण से आपको हाथ पैर में सूजन की समस्या आ सकती है। अत्यधिक तरल आपके शरीर में सूजन की समस्या को बढा सकता है। 
 
5. चेहरे और आंख में सूजन: जैसा की हमने आपको बताया की खराब किडनी अत्यधिक तरल नहीं निकालती है। इस कारण से आपके चेहरे पर भी सूजन आ सकती है। कई लोगों को puffy eyes की समस्या भी होती है। इससे आपकी आंखों के नीचे सूजन की समस्या होती है। 
 
6. खराब पेट या उल्टी: खराब किडनी के कारण आपको पेट की समस्या भी हो सकती है। आपको भूख न लगने की समस्या भी हो सकती है  जिससे आपका वजन कम हो सकता है। इसके साथ ही आपको उल्टी या जी मचलाने जैसी समस्या भी हो सकती है। 

 
7. बार बार पेशाब जाना: बार बार पेशाब की समस्या भी आपकी खराब किडनी को दर्शाती है। इसके साथ ही आपको पेशाब करने में समस्या हो सकती है। साथ ही आपके पेशाब का रंग बदल सकता है। आप ठीक से यूरिन को निकाल नहीं सकते। 
 
तो दोस्तों ये थे वो शरीर में होने वाले वो 8 लक्षण जो बताते हैं की आपकी किडनी खराब  हो चूकी है। 

ऐसी ही और informative जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को like और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)